2024 Yamaha R15: सवारी के भविष्य की एक झलक

नए बदलाव के साथ 2024 Yamaha R15 अब और भी आक्रमक, नए साल की शुरुआत के साथ यामाहा मोटरसाइकिल अपने वादे को पूरा करने के लिए अपने सेगमेंट की हर मोटरसाइकिल को अपडेट करने वाली है। इस अपडेट में यामाहा की बेहतरीन मोटरसाइकिल यामाहा R15 भी शामिल है। जिसे एक नया अपडेट मिला है यह पिछले मॉडल की तुलना में और अधिक आक्रामक और खतरनाक हो गया है।

2024 Yamaha R15a

Credit: google

आज हम इस पोस्ट में आपको 2024 Yamaha R15 में मिलने वाले नए डिजाइन, फीचर्स इंजन और इसकी अन्य विशेषताओं को विस्तार से बताने वाले हैं। इसके लिए आपको इस पोस्ट को पूरे पढ़ने की जरूरत है। ‌

Table of Contents

2024 Yamaha R15 new design

2024 Yamaha R15 के इस नए मॉडल में पूरी तरह से आकर्षक एलईडी हेडलाइट एलईडी टर्न इंडिकेटर ट्विन एलइडी डीआरएल के साथवेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (वीवीए) और मस्कुलर बॉडी ईंधन टैंक से इसके आकर्षक लुक को बढ़ाया गया है।

bbbbb

Also read: hindiya news

2024 Yamaha R15 price

2024 R15 के नए मॉडल को मिलने के बाद Yamaha R15 V4 कुल 5 वेरिएंट में उपलब्ध हो गई है। जिसकी शुरुआती वेरिएंट की कीमत 1.82 लाख रुपए से शुरू होकर इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1.98 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। साथ ही इसमें सात रंग विकल्प की सुविधा भी उपलब्ध है।

2024 Yamaha R15 Features Convenience

नए साल के इस अपडेट में यामाहा के फीचर्स सुविधा में भी कुछ अपडेट मिले हैं इसके साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल अलर्ट, ईमेल नोटिफिकेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स को जोड़े गए हैं। इसके अलावा इसके स्टैंडर्ड फीचर्स में आपको स्पीडोमीटर, टेकोमीटर, ट्रिप मीटर, गियर पोजीशन, ईंधन गेज, सर्विस इंडिकेटर, स्टैंड अलर्ट और समय देखने के लिए घड़ी जैसे सुविधा पहले से ही मौजूद है। इसके साथ फुली डिजिटल कलर टीएफटी डिस्पले को बरकरार रखा गया है।

2024 Yamaha R15 engine performance

Yamaha R15 बहुत ही शानदार रेसिंग मोटरसाइकिल है। इसमें काफी अच्छा परफॉर्मेंस देखने को मिलता है। यह 155 सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित है। जो 10,000 आरपीएम पर 18.5bhp की शक्ति और 7,500 आरपीएम पर 14.2nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड गियर बॉक्स के द्वारा जोड़ा गया है। उसके साथ दो राइडिंग मोड ट्रैक और स्ट्रीट की सुविधा भी मिलती है। और इसमें राइडिंग की सहायता के लिए असिस्ट और स्लिपर क्लच, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम का भी लाभ दिया गया है।

2024 Yamaha R15 Brakes and suspension

Yamaha R15 की 2024 मॉडल में इसके ब्रेकिंग और सस्पेंशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मानक मॉडल की तरह अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और एक रियर मोनो-शॉक के द्वारा इसे नियंत्रित किया गया है। और इसके ब्रेकिंग सेटअप में दोनों पहियों पर सिंगल डिस्क ब्रेक के द्वारा जोड़ा गया है।

Leave a Comment