Jaguar 2030 : तक भारत में 8 Powerful EV लॉन्च करेगी,अगले साल से रेंज रोवर EV का ऑर्डर लेना शुरू

Jaguar 2030 : टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (JLR) भारत में साल 2030 तक 8 इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लॉन्च करेगी। कंपनी के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने इसके बारे में जानकारी दी है। वर्तमान में कंपनी देश में एक EV जगुआर आई-पेस बेचती है।

Jaguar 2030

JLR के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर लेनार्ड होर्निक के कहा, ‘कंपनी रेंज रोवर EV के लिए अगले साल से ऑर्डर लेना शुरू कर देगी, जिसकी डिलीवरी 2025 में शुरू होगी। हम दशक के अंत तक भारत में कम से कम 8 बैटरी वाली EV पेश करने की योजना बना रहे हैं।’

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बदलाव में देश सही दिशा में


होर्निक ने कहा कि जब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में ट्रांजिशन की बात आती है तो देश सही दिशा में है। उन्होंने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक कारों के एडॉप्टेशन को प्रोत्साहित करने के लिए शुरुआती चरण में सब्सिडी, सही चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और एक अच्छा प्रोडक्ट (EV) जरूरी है।

अफोर्डेबिलिटी EV के लिए प्रोत्साहित करने का प्रमुख फैक्टर


होर्निक से पूछा गया कि क्या भारत में भी सब्सिडी EV सेल्स की बढ़ोतरी में मदद कर सकती है? उन्होंने जवाब देते हुए कहा, मुझे लगता है कि परिवर्तन को शुरू करने के लिए सब्सिडी बहुत जरूरी है। अफोर्डेबिलिटी EV को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रमुख फैक्टर है। दुनिया भर की सरकारें भी सब्सिडी से EV को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही हैं।

टाटा ग्रुप का हिस्सा होना JLR के लिए पॉजिटिव फैक्टर


लेनार्ड होर्निक ने देश में कंपनी का क्या रोडमैप है इसके बारे में भी बताया। उन्होंने कहा,’कंपनी का लक्ष्य रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर ब्रांड का विस्तार करना है। इसके लिए हमने रणनीतियां बनाने की योजना बनाई है।’

उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की सेल्स 100% बढ़ी है। आने वाली तिमाहियों में भी अच्छी सेल्स की उम्मीद है। होर्निक ने ये भी कहा कि टाटा ग्रुप का हिस्सा होना JLR के लिए पॉजिटिव फैक्टर है, क्योंकि टाटा ग्रुप में आम लोगों का विश्वास कायम है।

ऑटो इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए अच्छे संकेत


होर्निक ने कहा,’भारत की हाई GDP ग्रोथ रेट, युवा आबादी और सड़क बुनियादी ढ़ांचे का तेजी से विकास कुछ ऐसे फैक्टर हैं, जो आगे चलकर ऑटो इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए अच्छे संकेत हैं।’

Jaguar 2030 के लिए बैटरी बनाएगी टाटा


इस साल की शुरूआत में टाटा ग्रुप ने यूके में ग्लोबल बैटरी सेल गीगाफैक्ट्री स्थापित करने की घोषणा की थी। इसमें कंपनी जगुआर लैंड रोवर के साथ अन्य कंपनियों के लिए बैटरी बनाएगी।

ग्लोबल बैटरी सेल गीगाफैक्ट्री स्थापित लिए टाटा ग्रुप ने 4 बिलियन पाउंड यानी तब करीब 42 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश करने का ऐलान किया था।

40GWh की गीगाफैक्ट्री यूरोप में सबसे बड़ी और भारत के बाहर टाटा की पहली फैक्ट्री होगी। नई गीगाफैक्ट्री में 2026 से प्रोडक्शन शुरू होने वाला है।

For Details :https://www.jaguar.in/

For More : Jaguar I-Pace

Leave a Comment